– 15 दिन पहले लड़कियों की मां से किया था झगड़ा

जानकारी के अनुसार भाटिया कॉलोनी निवासी सुरेश तनेजा अपने बेटे सन्नी तनेजा के साथ दिल्ली में जूतों की फैक्टरी चलाते हैं। सुरेश तनेजा की दो बेटियां भी हैं, इनमें 24 वर्षीय प्रिया तनेजा और 22 वर्षीय योगिता तनेजा शामिल हैं। इनमें से प्रिया चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करती है जबकि योगिता चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज से बीए ऑनर्स में ग्रेजुएशन कर रही है। दोनों बेटियां घर आई हुई थी।