Sunday, August 17, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaमूसेवाला हत्याकांड: मर्डर के चौबीस दिन बाद सीसीटीवी में दिखे शूटर मन्नू...

मूसेवाला हत्याकांड: मर्डर के चौबीस दिन बाद सीसीटीवी में दिखे शूटर मन्नू और रूपा

चंडीगढ़, 18 जुलाई। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले शार्प शूटर मनप्रीत कस्सा यानी मन्नू और जगरूप रूपा वारदात के बाद भी पंजाब में ही मौजूद थे। समालसर शहर में 21 जून को मिले सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक चोरी की बाइक पर नजर आए हैं। दोनों बदमाश तरनतारन की तरफ जा रहे थे। मूसेवाला का मर्डर 29 मई को हुआ था, नए फुटेज से वारदात के 24 दिन बाद 21 मई तक दोनों बदमाशों के पंजाब में ही मौजूद रहने की बात साबित हो गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में है। पंजाब पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए स्पेशल टीम बनाने और तेजी से जांच करने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। उसके एके 47 थी और उसी ने मूसेवाला को पहली गोली मारी थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा था कि पहली गोली मन्नू ही मारेगा। मर्डर में इस्तेमाल की गई राइफल भी मन्नू और रूपा के पास ही मौजूद होने की आशंका हैं। अब तक दिल्ली और पंजाब पुलिस दोनों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का दावा है कि ताजा सीसीटीवी फुटेज से दोनों के बारे में कई सुराग मिले हैं। मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा ने भी खुलासा किया कि रूपा और मन्नू उनके साथ नहीं भागे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में ही अपने ठिकाने में छिपे रहेंगे। इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने इनकी तलाश में सीसीटीवी खंगालने शुरू किए थे, जो अब पुलिस को मिले हैं।

Rk Sethi jansarokar
jan sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments