कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट, कांग्रेस छोड़ बीजेपी मे शामिल हो गये थे कुलदीप बिश्रोई

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (जन सरोकार ब्यूरो)।आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का शेड्यूल की आज चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। यहां 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को रिजल्ट आएगा। लगभग 2 महीने पहले कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के कारण उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कुलदीप ने अब भाजपा की सदस्यता ले ली है। अब वह अपने बेटे भव्य को अपनी इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। पिछली बार कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था। अब कुलदीप भाजपा में आ गए, सोनाली का कत्ल हो चुका है। पिछली बार कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था। अब कुलदीप भाजपा में आ गए, सोनाली का कत्ल हो चुका है।
यह है उपचुनाव का शेड्यूल
आदमपुर उपचुनाव को लेकर 7 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 14 तक नामांकन होंगे। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 17 अक्टूबर को नाम वापस लेने की लास्ट डेट तय की गई है। 3 नवंबर मंगलवार को मतदान होगा। 6 नवंबर को मतगणना होगी। 8 नवंबर को पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
भजनलाल परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर
आदमपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव कुलदीप बिश्नोई की प्रतिष्ठा का सवाल होगा। बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट को हराकर यह सीट जीती। फिर भाजपा में शामिल होने से पहले इस्तीफा दे दिया। वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद वह चुनाव हारी सोनाली फोगाट से भी मिले। उसके कुछ दिन बाद सोनाली का कत्ल हो गया। हालांकि बड़ा सवाल यह जरूर है कि कुलदीप बिश्नोई खुद लड़ेंगे या उनका बेटा चुनाव लड़ेगा।
सोनाली फोगाट की बहन लड़ सकती चुनाव
आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव में सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया चुनाव लड़ सकती है। हाल ही में हिसार की जाट धर्मशाला में हुई सर्व खाप महापंचायत में उन्होंने इसके संकेत दिए थे। उनके पति ने इसकी पुष्टि की थी कि अभी पार्टी तय नहीं लेकिन रुकेश चुनाव जरूर लड़ेंगी। सोनाली फोगाट की राजनीतिक विरासत उनकी बहन को ही सौंपी गई। जिस पर सोनाली की बेटी यशोधरा ने भी सहमति जताई थी।
बिश्नोई से 29 हजार वोटों से हारी थीं सोनाली
2019 में आदमपुर सीट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई ने टिकटॉक स्टार और भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट को 29471 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। कुलदीप विश्नोई को 63693 वोट मिले थे जबकि सोनाली फोगाट को 34222 वोट पड़े। कुलदीप बिश्नोई को 51.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए वहीं सोनाली फोगाट ने 27.78 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।
54 साल से है आदमपुर पर भजन लाल परिवार का कब्जा
हरियाणा की इस आदमपुर विधानसभा सीट पर पूर्व ष्टरू भजन लाल का कब्जा रहा है। वर्ष 1968 से लेकर 2022 तक इस सीट पर उन्ही के परिवार के सदस्यों को हासिल हुई है। 1968 से लेकर 1982 तक भजन लाल आदमपुर सीट से विधायक रहे। इसके बाद 1987 में उनकी पत्नी जसमा देवी बिश्नोई ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।1991 में फिर चुनाव हुए और भजन लाल ने जीत दर्ज की। इसके बाद वह इस सीट से 2005 तक विधायक रहे। 2009 में उनकी बहु और कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई इस सीट से विधायक बनीं। 2014 में भजन लाल के बेटे और कुलदीप बिश्नोई ने चुनाव लड़ और जीत दर्ज की। 2019 में भी कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के विधायक बने। हालांकि अब वह इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।