Monday, August 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaनशा तस्कर महिला के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

नशा तस्कर महिला के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

महेंद्रगढ: जो लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं या फिर अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं, उन पर कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माणों को गिराने की मुहिम शुरू की हुई है। इसी क्रम में महेंद्रगढ़ के गांव सिसोठ में नशे का कारोबार करने वाली महिला के 2 मंजिला मकान को पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिरा दिया। पुलिस ने महिला को 24 घंटे में मकान खाली करने का नोटिस दिया था। जिसके बाद अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मकान को गिरा दिया। मकान गांव सिसोठ निवासी शकुंतला का है। वह नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त थी। शहर थाना पुलिस में भी उसके खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं।


महिला पर कई केस, लिस्ट में था नाम : एएसपी
एएसपी सिद्धांत ने बताया कि जो लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं या फिर अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं, उन पर कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माणों को गिराने की मुहिम शुरू की हुई है। इस पर प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की है। इस मकान में रहने वाली महिला के खिलाफ भी नशे से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
बिना मंजूरी के बना था मकान
डीटीपी महेश यादव ने बताया कि शकुंतला ने 2 मंजिला मकान अवैध रूप से बनाया हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ा गया है। उन्होंने लोगो से अपील भी की है कि आगे भी कोई भी इस तरह की बिना अनुमति वाली जगह प्लाट लेकर मकान न बनाएं। जिससे उनको परेशानी का सामान करना पड़े। आगे भी अवैध कॉलोनियां पर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Rk Sethi jansarokar
jan sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments