Thursday, July 17, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaहांसी में CM फ्लाइंग की रेड, 2 दुकानों से लिए मावा के...

हांसी में CM फ्लाइंग की रेड, 2 दुकानों से लिए मावा के सैंपल

चीनी के 17 बैग नष्ट करने के आदेश

हांसी, 10 अगस्त (जन सरोकार ब्यूरो): हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में CM फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग हिसार की टीम ने बुधवार को दो दुकानों पर रेड की। टीम ने दोनों दुकानों से मावा बरामद किया है। साथ ही उनके सैंपल ले लिए हैं। यह रेड सुबह साढ़े 10 बजे की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि शहर की दो दुकानों पर नकली मावा तैयार किया जा रहा है। फ्लाइंग टीम में ASI साधुराम, ASI सुरेंद्र शामिल रहे। बतरा स्वीटस पर 11 क्विंटल मावा, 8 कट्‌टे दूध पाउडर, 1037 किलो मावा, 250 किलो पाउडर बरामद हुआ। चीनी के 17 बैग नष्ट करने के आदेश दिए गए। वहीं जय माता स्वीट्स में 15 से 20 किलो मावा, 7 दूध पाउडर के पैकेट बरामद हुए। CM फ्लाइंग ने मावा के सैंपल ले लिए हैं। दोनों दुकानों के पास लाइसेंस नहीं थे। मौके पर अभी कारवाई चल रही है। डॉ. भंवर लाल ने बताया कि 2 दुकानों में छापामारी की गई। दोनों दुकानों के लाइसेंस नहीं थे और चीनी के कट्‌टे खराब पाए गए, जिन्हें नष्ट किया जाएगा। बाकी सैंपल ले लिए गए हैं।

Rk Sethi jansarokar
jan sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments