Wednesday, July 30, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsकांग्रेस को आज मिलेगा नया अलाकमान, वोटों की गिनती शुरू, खड़गे और...

कांग्रेस को आज मिलेगा नया अलाकमान, वोटों की गिनती शुरू, खड़गे और थरूर में मुकाबला

देशभर में साढ़े 9 हजार कांग्रेस डेलीगेट्स ने किया है मतदान, दोपहर तक आएंगे नतीजे

जन सरोकार ब्यूरो | दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 3 दिन पहले हुए मतादन के आज नतीजे आएंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी को नया आलाकमान मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकर्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच में मुकाबला है। यहां बता दें कि देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के करीब साढ़े 9 हजार डेलीगेट्स ने वोटिंग की थी। माना जा रहा है कि आज दोपहर तक वोटों की गिनती होने के बाद कांग्रेस पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

137 साल पुरानी पार्टी में छठी बार हो रहे चुनाव

यहां बता दें कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके बाद से अब तक 137 साल में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए छठी बार वोटिंग हो रही है। पार्टी में अब तक 64 अध्यक्ष बन चुके हैं। पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार 24 साल पहले 1998 में वोटिंग हुई थी।

खड़गे के अध्यक्ष बनने के चांस ज्यादा

चुनाव शुरू होने के बाद से ही पार्टी के अधिकतर बड़े नेताओं का रूझान मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में अधिक रहा है। वोटिंग के दिन भी राजस्थान, हरियाणा व पंजाब सहित कई जिलों में थरूर को एजेंट भी नहीं मिले थे। ऐेसे में पार्टी के कई नेताओं ने दावा किया है कि कुल पोल हुए वोटों में से 90 फीसदी वोट खड़गे को मिलेंगे।

Rk Sethi jansarokar
Jan Sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments