Thursday, July 31, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaदीदार सिंह नलवी एंड पार्टी झूठ बोल कर संगत को गुमराह करना...

दीदार सिंह नलवी एंड पार्टी झूठ बोल कर संगत को गुमराह करना तुरंत बंद करे : अंतरिम कमेटी

हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की ओर से उपप्रधान स. स्वर्ण सिंह रतिया ने कहा -जब से हरियाणा कमेटी की बागडोर जत्थेदार दादूवाल ने संभाली है, गुरुद्वारों के प्रबंध को सुचारू किया गया है

अंतरिम कमेटी की ओर से उपप्रधान स. स्वर्ण सिंह रतिया

फतेहाबाद। हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस समय प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभा रही है। जिस के साथ हरियाणा ही नहीं, पूरे संसार में सिक्ख संगतें की नजरों हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की गतिविधियों और लगीं हुई हैं। मसला धार्मिक हो, सामाजिक हो या किसानी का जत्थेदार दादूवाल का नेतृत्व में हरियाणा कमेटी अपना फर्ज समझते हुए संगतो की सेवा में सदा उपस्थित है। उक्त विचार हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मौजूदा अंतरिम कमेटी सदस्यों स. जसबीर सिंह भाटी जरनल सचिव, स. करनैल सिंह निंमनाबाद वरिष्ठ उपप्रधान, प्रधान स. स्वर्ण सिंह रतिया उपप्रधान, एडवोकेट चन्नदीप सिंह रोहतक सह सचिव, स. अमरिन्दर सिंह अरोड़ा, स. सतपाल सिंह रामगढिया पेहोवा, स. गुरचरन सिंह चींमो, स. सरताज सिंह सींघड़ा, स. प्रभजीत सिंह गुडग़ांव, स. हरभजन सिंह राठौर आदि ने मीडिया को प्रैस नोट जारी करते किया।
अंतरिम कमेटी की ओर से उपप्रधान स. स्वर्ण सिंह रतिया ने कहा कि जब से हरियाणा कमेटी की बागडोर जत्थेदार दादूवाल ने संभाली है, गुरुद्वारों के प्रबंध को सुचारू किया है, गुरूद्वारों के सेवादारों की मुश्किलों सुन कर दूर किया हैं। पहली कमेटी के समय में हुई धांधलियों का पैसा गुरू की गोलक में जमा करवाया है। गुरुद्वारा आमदन खर्च आनलाइन किया जा रहा है। कार सेवाओं द्वारा गुरूघरों की इमारतों को तैयार किया जा रहा है। मैडीकल सेवाओं के लिए लैबोरिट्रियां तैयार की जा रही हैं। बच्चों के लिए कंप्यूटर सैंटर और बच्चियों के लिए प्रशिक्षण सिलाई सैंटर तैयार किये जा रहे हैं। किसानी संघर्ष में मैडीकल कैंप लगाऐ गए व लंगरों की सेवा की गई है। गुरपर्व बढिय़ा तरीको साथ मनाए गए हैं। धर्म प्रचार अमृत संचार किये गए हैं। हरियाणा प्रदेश की धार्मिक मुश्किलें और किसानी संघर्ष के हल के लिए सरकार तक पहुँच की गई है। हरियाणा कमेटी जत्थेदार दादूवाल का नेतृत्व में दूसरी कमेटियों के लिए मिसाल बन रही है परन्तु कुछ संगतें की तरफ से नकारे हुए लोग दीदार सिंह नलवी एंड पार्टी मीडिया में झूठ बोल कर संगतें को गुमराह करन का यत्न कर रही है। जिन को इस बात से गुरेज करना चाहिए। अंतरिम कमेटी ने कहा कि जत्थेदार दादूवाल की शख्सियत बारे सारा संसार जानता है कि उन्होंने जो दुनिया भर में धर्म प्रचार किया, सिक्ख पंथ की चड़दीकला के लिए दिन रात संघर्ष किया, हरियाणा कमेटी बनाने बदले जेलें काटीं, मुकदमे बरदाश्त करे, नुक्सान उठाया, जत्थेदार दादूवाल की पंथ के लिए की सेवाओं के सामने गुंमराहकुन प्रचार कर रहे नलवी एंड पार्टी आटे में नमक के बराबर भी नहीं है जत्थेदार दादूवाल धर्म और राजनीति गुरुद्वारा एक्ट को अच्छी तरह समझते हैं और हर कार्य कानून अनुसार कर रहे हैं। अंतरिम कमेटी ने कहा कि गुंमराहकुन प्रचार कर रहे लोग सिर्फ एक बात का ही जवाब देने कि वह गुरू क्या गोलक की लूट करने वाले लोगों के साथ बैठ कर किस ईमानदारी के सबूत की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नलवी हरियाणा कमेटी को घुन की तरह लगा हुआ है जो बादलों के साथ सांठ-गांठ करके कमेटी खत्म करनी चहते है। नलवी को यह गुंमराहकुन्न बातें से गुरेज करना चाहिए नहीं तो हमें कानूनी कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Rk Sethi jansarokar
Jan Sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments