Friday, July 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsडॉक्टर पर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी...

डॉक्टर पर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

  • पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
    फतेहाबाद।

फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र के निजी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत युवती ने महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह काफी समय से भट्टू के एक निजी अस्पताल में काम करती है। आरोप है कि निजी अस्पताल का संचालक डॉक्टर दोपहर के समय उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई जो उसे जान से मार देगा। युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी। इस मामले की सूचना महिला पुलिस थाना को दी गई। महिला पुलिस ने युवती के बयान पर निजी अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया युवती की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rk Sethi jansarokar
jan sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments