Monday, June 16, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsबीमा न होने के कारण कई दिन से डिपो में खड़ी हैं...

बीमा न होने के कारण कई दिन से डिपो में खड़ी हैं 58 बसें

कर्मचारियों ने कहा – डिपो में लम्बे लम्बे से स्थाई महाप्रबंधक नहीं होने से डिपो संचालन में दिक्कत होने के साथ कर्मचारियों को होने वाली रोजमर्रा की समस्याओं के निराकरण में देरी हो रही है

फतेहाबाद, 17 सितंबर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ फतेहाबाद डिपो प्रधान शिवकुमार श्योराण, राज्य ऑडिटर सूबे सिंह धनाणा, सचिव राजेन्द्र फौजी, उप प्रधान कुलदीप मलिक व डिपो ऑडिटर प्रदीप कुमार लम्बोरिया ने संयुक्त ब्यान में बताया कि बीमा नहीं होने के कारण 58 बसें फतेहाबाद डिपो प्रांगण में खड़ी हैं। प्रशासन द्वारा समय पर बीमा नहीं होने के कारण नियमानुसार ये बसें कई दिन से रोड पर नहीं चल रही। इससे डिपो को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान होने के साथ यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द इन बसों का का बीमा करवाकर इन्हें सड़कों पर उतारने की मांग की है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि डिपो में लम्बे लम्बे से स्थाई महाप्रबंधक नहीं होने से डिपो संचालन में दिक्कत होने के साथ कर्मचारियों को होने वाली रोजमर्रा की समस्याओं के निराकरण में देरी हो रही है। अभी तक चालकों को अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मशाला कर्मचारियों का एक वर्ष से ज्यादा समय का रात्रि भत्ता व साबुन का भुगतान नहीं किया है। डिपो कर्मचारियों को दो वर्ष से वर्दी व जूतों के पैसों का भुगतान नहीं किया है। चालक व परिचालकों के बढ़ाये गए राजपत्रित अवकाश के एरियर व टीए का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों के लम्बित केसों का निपटारा नहीं किया जा रहा, जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी नेताओं ने उच्च प्रशासन से स्थाई महाप्रबंधक लगाने व डिपो कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान करने की मांग की। राज्य सचिव शिवकुमार श्योराण व राज्य आडिटर सुबे सिंह धनाणा ने बताया हिसार, सिरसा, फतेहाबाद डिपूओं का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 21 सितंबर को हिसार में होगा। सम्मेलन को राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना व प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया के अलावा अन्य राज्य कमेटी नेता सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments