Tuesday, June 24, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaरोडवेज कर्मचारियों की आर्थिक सहायता की बजाय महंगाई भत्ते पर रोक लगाकर...

रोडवेज कर्मचारियों की आर्थिक सहायता की बजाय महंगाई भत्ते पर रोक लगाकर जले पर नमक छिड़क रही है सरकार : सरबत सिंह पूनियां

फतेहाबाद डिपो कमेटी का पुनर्गठन किया, सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय, कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर 15 को सभी डिपुओं पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

फतेहाबाद, 3 जुलाई। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ डिपो कार्यकारिणी की मीटिंग डिपो प्रधान शिवकुमार श्योराण की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में सम्पन हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनियां, उप प्रधान प्रदीप शर्मा, पूर्व उप महासचिव जसबीर सिंह, केन्द्रीय कमेटी नेता सुमेर सिवाच ने बैठक में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जींद, सिरसा, पलवल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, भिवानी सहित अन्य डिपूओं से कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी करने वाले 16 रोडवेज कर्मचारियों की कोरोना से मौत होने पर परिवारों में मातम छा गया है। जान जोखिम में डाल कर यात्रियों को अलग-अलग स्थानों तक अपने गंतव्य पर पहुंचाने वाले रोडवेज कर्मचारियों को बीमा पॉलिसी में शामिल कर कोरोना से मृत्यु होने वाले कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने बारे यूनियन द्वारा दो बार पत्र लिख कर परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला चुकी है, परन्तु सरकार ने कर्मचारियों को आर्थिक सहायता देने की बजाए महंगाई भत्ते पर रोक लगाकर लाखों रुपये का नुकसान करके जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 15 जुलाई को सभी डिपूओं में प्रदर्शन किया जाएगा। डिपो प्रधान शिवकुमार श्योराण ने कहा कि डिपो कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर महाप्रबंधक को जल्द ही नया मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहां राज्य कमेटी के निर्णय अनुसार डिपो में यूनियन का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों का अन्य डिपूओं में तबादला होने पर बैठक में डिपो कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें कुलदीप मलिक को उप प्रधान, रामदिया श्योकन्द को सचिव, राजेन्द्र फौजी को सह सचिव, सुबे सिंह धनाणा को कैशियर, देवेन्द्र सिवाच को सर्व सम्मति से संगठन सचिव चुना गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments