Thursday, July 31, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaसहेली से मिलने दिल्ली जा रही जींद की महिला से रोहतक में...

सहेली से मिलने दिल्ली जा रही जींद की महिला से रोहतक में गैंगरेप, 6 पर केस

जींद। अपनी सहेली से मिलने के लिए दिल्ली जा रही एक जींद की रहने वाली एक महिला के साथ रोहतक में गैंगरेप की घटना सामने आई है। वारदात दो दिन पहले की है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में महिला के जानकार भी शामिल हैं। महिला पुलिस थाने की पुलिस को दी शिकायत में जींद शहर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 30 जून को वह अपनी सहेली से मिलने के लिए दिल्ली जा रही थी। रोहतक बस स्टैंड पर उतरने के बाद उसे लाखनमाजरा के मंगल, अमित और दीपक मिले, जिन्हें वह जानती है। वो उसे बस स्टैंड के पीछे एक होटल में ले गए। वहां पहले से ही तीन लोग और मौजूद थे। सभी छह लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस बारे में जांच कर रही पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल चेकअप कराया है। इसके बाद मंगल, अमित और दीपक को नामजद करके 3 अन्य के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी की पहचान और फोन की कॉल डिटेल चेक करके जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rk Sethi jansarokar
Jan Sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments