Thursday, July 31, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsआज भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होगी प्रियंका गांधी, राहुल ने पूर्व...

आज भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होगी प्रियंका गांधी, राहुल ने पूर्व सीएम के साथ लगाई दौड़

वीरवार को यात्रा में शामिल हुई थी कांग्रेस की अंतरिक अध्यक्ष सोनिया गांधी

जन सरोकार ब्यूरो | दिल्ली
पिछले करीब एक महीने से राहुल गांधी के नेतृत्व में चली रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। शुक्रवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने साथ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ थोड़ी दूर तक दौड़ लगाई। यात्रा के दौरान पूर्व सीएम राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, इसके बाद अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और दौड़ना शुरू कर दिया। वहीं बीते दिन यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने के बाद आज प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होंगी और राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करेंगी। यहां बता दें कि अगले साल ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं तथा यात्रा के साथ-साथ पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है। यहां बता दें कि 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा 21 अक्टूबर तक कर्नाटक में रहेगी।

Rk Sethi jansarokar
jan sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments