Thursday, July 31, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaहड़ताल: हिसार और सिरसा में सफाई करवाने का कर्मचारियों ने किया विरोध,...

हड़ताल: हिसार और सिरसा में सफाई करवाने का कर्मचारियों ने किया विरोध, ट्रैक्टर चालक पर फैंकी मिट्‌टी-बजरी

पिछले 9 दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं प्रदेश केे शहरी निकाय के 40 हजार कर्मचारी, कूड़े से अटे डंपिंग प्वाइंट

जन सरोकार ब्यूरो

हिसार/सिरसा/फतेहाबाद। सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 28 नवंबर तक बढ़ने से शहरो में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। आज सिरसा और हिसार में प्रशासन ने अपने स्तर पर ठेकेदार से शहर में सफाई करवानी चाही लेकिन कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया और काम रूकवा दिया। इतना ही नहीं हिसार में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर पर मिट्टी और बजरी भी फैंकी जिसके चलते प्रशासन को सफाई का काम रोकना पड़ा तथा पुलिस और कर्मचारियों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई।

फतेहाबाद में भी हो चुकी झड़प

यहां बता दें कि दो दिन पहले इसी प्रकार फतेहाबाद में भी प्रशासन पुलिस बल प्रयोग कर सफाई करवाने का प्रयास किया था जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया था। इस दौरान कई कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया था तथा कई कर्मचरियों ने जेसीबी पर कूड़ा आदि फैंककर शीशा भी तोड़ दिया था।

हड़ताल पर हैं 40 हजार कर्मचारी

यहां बता दें कि मांगों को लेकर पिछले 9 दिन से प्रदेश भर के 40 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। दो दिन पहले ही कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर तक हड़ताल बढ़ाई थी। अब देखना है कि कल तक सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेती है, इसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर फैसला लेंगे।

Rk Sethi jansarokar
Jan Sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments