Monday, August 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsदेश के 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा : अमित शाह

देश के 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा : अमित शाह

गृहमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा : मनोहर लाल

चंडीगढ़, 17 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान आगामी 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश के करीब 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
गृह मंत्री आज देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में सीएम हाऊस से जुड़े हुए थे।
अमित शाह ने कहा कि यह अनूठा विश्व रिकार्ड बनेगा जब देश के करीब 100 करोड़ से अधिक लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से सीधा जुड?र राष्ट्र की आजादी तथा शहीदों एवं देशभक्तों के प्रति अपनी राष्ट्रवादी भावना को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रध्वज के प्रति ऐसा जोश, जुनून एवं जज्बा पूरी दुनिया में कहीं भी देखने को नहीं मिलता। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की समीक्षा के तहत सभी राज्यों से विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने को आह्वान किया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस देशभक्ति के कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। उन्होंने तिरंगे का उत्पादन व फहराने से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 22 जुलाई 2022 से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार जोर-शोर से आरंभ कर देना चाहिए।

हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा : मनोहर लाल

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों बारे जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को जन - जन का कार्यक्रम बनाया जाएगा और पूर्ण जनभागिता के साथ यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता हेतु 7 जुलाई , 2022 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया जा चुका है और उन्होंने खुद भी 24 दिसम्बर  2021 तथा 16 जुलाई  2022 को दो बैठकें हरियाणा के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों , सभी जिला उपायुक्तों , सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों , मंत्रीमंडल के सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ की हैं। इन बैठकों में गहन विचार मंथन किया गया और सभी को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ का भाग लेने के लिये निर्देश दिए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में लगभग 60 लाख घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा, इसके लिए नागरिकों द्वारा खरीद कर स्वेच्छा से राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, न कि राज्य सरकार द्वारा तिरंगा खरीद कर उनको दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के सभी मौहल्लों व शहरों के सभी वार्डों तक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तिरंगा की बिक्री के प्रबंध किए जाएंगे।
    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 22 जुलाई 2022 से देशभक्ति से प्रेरित गीत, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी और युवाओं को तिरंगा साईकिल रैली निकालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी सरकारी संस्थानों, बोर्ड, निगमों, गैर सरकारी तथा निजी उद्योगों में कार्यरत हैं। ये सभी अपने खर्चे से तिरंगा खरीदकर लगाएंगे। उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी उद्योगों द्वारा दिया गया तिरंगा लगाएंगे। प्रदेश के बड़े व्यापारिक घरानों को सीएसआर के पैसे से तिरंगा खरीदकर डोनेट करने के लिये प्रेरित किया गया है और वह सभी इसके लिए तैयार भी हैं। इनके अलावा,सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से एनजीओ, स्वंय सहायता समूह या विभिन्न संस्थाओं में काम करने वाले वॉलिटियर्स को भी इस कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की पंहुच तक तिरंगा हो, इसके लिये व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। हर उचित मूल्य की दुकान,आंगनवाडी सेंटर, हैल्थ सेंटर, पंचायत घर, कॉमन सर्विस सेंटर, वृद्धाश्रम गृह, सामुदायिक भवन इत्यादि में तिरंगा बिक्री हेतु रखा जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रीट वेंडर को भी तिरंगा बिक्री हेतु दिया जाएगा ताकि तिरंगा गली - मोहल्ले तक ही लोगों को मिल जाए। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करने और भारत सरकार की वैबसाईट पर अपलोड करने में हरियाणा अभी अग्रणी स्थान पर है। हम इस कार्यक्रम में भी देश में प्रथम स्थान पर रहेंगे।
Rk Sethi jansarokar
jan sarokar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments